Raipurख़बरें जरा हटकर

खरसिया में मुख्यमंत्री का आगमन,लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का खरसिया आगमन बड़ी सौगात देने आ रहे या…

खरसिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 30 जून के आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 03:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर एम.जी. कॉलेज मैदान हेलीपैड, खरसिया पहुंचेगा। इसके बाद 03:35 बजे खरसिया आगमन तथा 04:05 बजे खरसिया से प्रस्थान का उल्लेख किया गया है।

हालांकि जारी कार्यक्रम में 03:35 बजे से 04:05 बजे तक का समय “आरक्षित” दर्शाया गया है। इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री किस कार्यक्रम में शामिल होंगे, किससे मुलाकात करेंगे अथवा किस स्थल का दौरा करेंगे, इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक कार्यक्रम सूची में नहीं दी गई है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के खरसिया प्रवास को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्सुकता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से भी अब तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम, लोकार्पण, भूमिपूजन या जनसभा संबंधी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री का यह आरक्षित समय किसी प्रशासनिक बैठक, औद्योगिक दौरे, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात या अन्य विशेष कार्यक्रम के लिए निर्धारित है, अथवा इसकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!