
खरसिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नथिया नवागांव, विकासखंड एवं जिला कांकेर के प्राचार्य ऋतुराज लाजरस कुजूर को खरसिया का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुजूर की नई पदस्थापना विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खरसिया, जिला रायगढ़ के पद पर की गई है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। आदेश में संबंधित अधिकारी को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



