जांजगीर-चांपा. फगुरम चौकी पुलिस ने एक पति को गिरफ्तार किया है। जिसने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। जिसके चलते महिला ने खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। फगुरम पुलिस ने बताया कि मृतिका को उसके पति भरत लाल बरेठ छोटी-छोटी घरेलू बात के नाम से प्रताड़ित करता था। जिससे तंग आकर महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर आरोपी के विरुद्ध चौकी फगुरम में धारा 498 क 306 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला अपराध से सम्बन्धित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम फगुरम द्वारा आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम जम्मू-कश्मीर रवाना किया गया था। आरोपी भरत लाल बरेठ बिलासपुर रेलवे स्टेशन मे गिरफ्तार किया गया।




