रायगढ़
अघरिया समाज में जन्माष्टमी की धूम, बच्चों के लिए होंगी रंगारंग प्रतियोगिताएं

धूमधाम से मनेगी अघरिया समाज की जन्माष्टमी
रायगढ़। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति एवं नगर इकाई की बैठक 30 अगस्त को अघरिया सदन में हुई। बैठक में समाज के इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में 05 वर्ष तक के बच्चों के लिए राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस,आरती थाली सजावट,पुष्पहार सजावट तथा 05 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा ब्राह्मण द्वारा जन्माष्टमी पूजा, दहीहंडी फोड़ने और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति दोपहर 03 बजे अघरिया सदन में रहेगी।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक बालक-बालिकाएं 03 सितंबर शाम 04 बजे तक श्रीमती लीशा पटेल के मोबाइल 8253010260 पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।




