छत्तीसगढ़विविध खबरें

अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न…

भंवरपुर/खरसिया: अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ के नव-निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह भंवरपुर के मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी व सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। बसना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतराम पटेल ने स्वागत उद्बोधन दिया और क्षेत्र के सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा, “समाज में पद और सम्मान मिलना सौभाग्य की बात है। सभी के सहयोग से समाज आगे बढ़ेगा। हम श्रीकृष्ण अघरिया धाम के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।”

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण धाम एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

समाज के विकास पर जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा कि समिति में पहली महिला अध्यक्ष बनने पर वे समाज की रीति-नीति, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी बड़े शहरों में अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण एवं श्रीकृष्ण धाम ट्रस्ट स्थापित करने की घोषणा की।

रंजन पटेल, संगठन महामंत्री ओडिशा ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के संगठन को एकजुट करने की जरूरत पर बल दिया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वर पटेल ने समाज की सेवा को एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

डॉ. भुवनेश्वर पटेल ने अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी, महासचिव कामता पटेल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया।

सम्मान समारोह एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

इस कार्यक्रम में अघरिया समाज के विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वर पटेल, संगठन महामंत्री रंजन पटेल (ओडिशा), पूर्व मंत्री किशोर पटेल, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल ,बालक राम पटेल बोतल्दा सहित हजारों सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में समाज के युवाओं,महिलाओं और वरिष्ठजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे समाज में एकता और प्रगति की भावना को और बल मिला।

खरसिया अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल ने …


@✍️ सचिव सह मिडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि हमारे अध्यक्ष हेमन्त पटेल ने संदेश भेजा है कि अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय इकाई रायगढ़ के समस्त नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय इकाई खरसिया की ओर से हार्दिक बधाई,शुभकामनाएं …


आप सभी पदाधिकारीगण समाज के संगठन, उत्थान एवं विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें और अघरिया समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

समाज सेवा एवं उन्नति के इस संकल्प में हम सभी आपके साथ हैं।

फाइल फोटो


“एकता, समर्पण और विकास – अघरिया समाज की पहचान”
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय इकाई, खरसिया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!