Kharsiaखरसियाछत्तीसगढ़

NH-49 पर देर रात भीषण सड़क हादसा: डाला बॉडी ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

खरसिया। रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर बुधवार देर रात माण्ड नदी पुल के पास एक और सड़क हादसे ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

तेज रफ्तार डाला बॉडी ट्रक (OR-19K-0894) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल

CG-11-BH-0341 सवार भुजबल चंद्रा (28 वर्ष), निवासी किरकार, मालखरौदा, जिला सक्ती गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद पुलिस,स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा एनएच-49 पर देर रात माण्ड नदी पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने ट्रक एवं मोटरसाइकिल के दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं ।

बार-बार हादसों का गवाह बन रहा NH-49

एनएच-49 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार,लापरवाही और सुरक्षा प्रबंधन की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही हैं। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस मार्ग पर सख्त निगरानी,गति नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रभावी पालन की मांग कर रहे हैं।

(नोट: दुर्घटना के कारणों और किसी भी पक्ष की जिम्मेदारी का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगा।)

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!