खरसिया

पुलिस की 64 तीसरी आंख करेगी खरसिया नगर की निगरानी

पुलिस की 64 तीसरी आंख करेगी खरसिया नगर की निगरानी


खरसिया नगर के मुख्य बाजारों व चौक चौराहों पर निगरानी के लिए पुलिस की सीसीटीवी

रायगढ़ कप्तान संतोष सिंह थाना चौकी के कामकाजो पर कसावट के पश्चात खरसिया थाना को हाई टेक कर नई तकनीकों से लैंस नगर के मुख्य बाजारों व चौक चौराहों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो गया है। नगर में कैमरे इंस्टालेशन का कार्य अंतिम चरण में है।


नगर के चौक चौराहों पर 64 कैमरे लगाए गए हैं जिन पर करीब लाखों रुपये की लागत आई है। एक दूसरी दिशा में मूव करने के साथ-साथ

इन कैमरों की विशेषता यह भी रहेगी कि इनके माध्यम से सड़क पर 70-80 की स्पीड से दौड़ रहे वाहन की नंबर प्लेट भी आसानी से देखी जा सकेगी। कैमरे नाइटविजन है, जिनसे अंधेरी रात में भी दृश्य साफ दिखाई दे सकेगा।
थाना में बनाया गया कंट्रोल रूम


नगर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का मुख्य कंट्रोल रूम खरसिया थाना में रहेगा। जहां से पूरे नगर के मुख्य बाजारों व चौकों को देखा जा सकेगी।

किसी भी तरह की आपराधिक वारदात होने पर अपराधी के किस और जाने के संबंध में जानकारी मिल सकेगी साथ ही अपराधी के हुलिए, उसके वाहन के नंबर इत्यादि की भी जानकारी मिल सकेगी।

AD

1

2

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!