रायगढ़
कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट के शौचालयों का किया निरीक्षण

पीडब्ल्यूडी को मरम्मत के दिये निर्देश
कर्मचारियों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिये कहा
रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि शौचालयों में व्हाईट वॉश करायें, शौचालयों में पानी की सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो, जहां डे्रनेज सिस्टम में समस्या है उसे दूरूस्त किया जायें, टूट-फूट वाले टाईल्स व बेसिन को तत्काल बदलें, साथ ही बाथरूम के दरवाजे भी व्यवस्थित हो और एग्जास्ट फेन लगाये। कलेक्टर सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में सभी स्टॉफ से कहा कि बाथरूम की सफाई का विशेष ध्यान रखें। गुटखा, गुड़ाखू, पान आदि का सेवन कर बाथरूम में ना थूंके। ऐसा करते पाये जाने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।





