
रायगढ़। शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में व्यवसाय स्टेनोग्राफी (हिन्दी), कोपा, फैशन डिजाईन एण्ड टेक्नालॉजी, डे्रस मेकिंग में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश हेतु पुन: 23 सितम्बर 2020 तक आवेदन पत्र रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल ओपन किया गया है। आवेदक वेब साइट www.CGITI.CGSTATE.GOV.IN में आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय प्राचार्य, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।




