छत्तीसगढ़रायगढ़

श्याम मंदिर में आज 21 सितंबर को बहेगी भजनों की सुर-सरिता…

शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी व आयोजक श्याम भक्त महावीर अग्रवाल व नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि खाटू स्थित श्याम बाबा के दरबार में हर शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन होता है। इसमें दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक उज्जवल सिंह भजनों की प्रस्तुति देते हैं। वे देशभर में श्याम बाबा के भजनों के लिए प्रसिद्ध हैं। अभी तक उन्होंने देश के लगभग हर प्रांत व बड़े शहरों में अपने भजनों की प्रस्तुति दे चुके हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, असम, शिलांग, पंजाब के साथ छत्तीसगढ़ में भी लगातार प्रोग्राम देते आ रहे हैं। इन दिनों वे निजी कार्य से शहर आए हुए हैं। उनके आगमन पर शहर के युवा समाजसेवी व श्री श्याम बाबा के भक्त महावीर अग्रवाल ने उनसे मुलाकात की और बुधवार को एकादशी पर श्याम मंदिर में भजनों की प्रस्तुति देने का आग्रह किया। उनके आग्रह को उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए श्याम मंदिर में भजन गायन के लिए हामी भर दी।

एकादशी पर बुधवार को रात्रि 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक वे संगीतमयी भजनों की सुमधुर व अनुपम प्रस्तुति देंगे। आयोजक महावीर अग्रवाल व नरेंद्र रतेरिया ने शहरवासियों व समस्त श्याम भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री श्याम भजनों का आनंद उठाकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!