छत्तीसगढ़तमनार

तमनार वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक…दर्जन भर हाथियों का दल क्षेत्र में कर रहा विचरण…किसानों की फसलों को कर रहे चौपट

शनिवार को हाथियों का झुंड गांव के समीप ही पहुंच गया, जिसको लेकर गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते 10 दिनों से हाथियों के झुंड गांव के किसानों की फसल को लगातार चौपट कर रही है लेकिन वन विभाग चुप्पी साधे हुआ है।

क्षेत्रीय बीडीसी जागेश सिंह बताते हैं कि जब आज उन्होंने हाथी आने बात को लेकर तमनार रेंजर को अवगत कराया तो उन्होंने स्टाफ ना होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। वही अब ग्रामीण सहमे हुए है कि हाथी गांव में प्रवेश न कर जाए इस बात को लेकर है भय का माहौल बना हुआ है।

नहीं हो पाती है प्रभावित किसानों के फसल की भरपाई

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की फसल को जब हाथियों के द्वारा रौंद दी जाती है तो उसका भरपाई भी विभाग के द्वारा काफी देरी से की जाती है जिस प्रकार से फसल का उत्पादन होना रहता है और जितना उम्मीद लगाए किसान बैठे रहते हैं लेकिन विभाग चंद रुपए देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल देती है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!