राजपुर, लैलूंगा सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों फड़ प्रभारी और आपरेटर पर एफआईआर दर्ज, बोगस धान खरीदी पर कलेक्टर रानू साहू की कार्यवाही…

जांच उपरांत दोषी समिति प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा, फड़ प्रभारी शांति यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर रुद्रेश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया। इसी प्रकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लैलूंगा के प्रबंधक प्रह्लाद बेहरा, ऑपरेटर विष्णु प्रधान, फड़ प्रभारी झसकेतन प्रधान, बारदाना प्रभारी सतीश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है।
साथ ही लैलूंगा के तत्कालीन तहसीलदार जेआर शतरंज, भुइँया शाखा के ऑपरेटर, कृषि विभाग के एसडीओ एवं आरईओ तथा ऑपरेटर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को कलेक्टर द्वारा भेजा गया है। इस मामले में अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ के तहत प्राप्त होने वाली राशि पर रोक लगाई गई है।



