खरसियाछत्तीसगढ़

लायंस क्लब खरसिया सिटी ने किया शिक्षकों का सम्मान

विश्व की सेवा भावी संस्था लायंस क्लब खरसिया ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षकों का सम्मान किया

लायंस क्लब खरसिया के लायंस सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रपति श्री डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिन के अवसर पर ग्राम परसकोल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पहुच कर शिक्षकों का शाल, श्री फल और उपहार देकर सम्मान किया

वही लायंस क्लब द्वारा विद्यार्थियो को भी फल, बिस्किट, कॉपी और पेन देकर सभी को अपने पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा शिक्षक दिवस के बारे में बताने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया और छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति कर्तव्य के बारे में लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा बताया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्कुल की शिक्षिका श्रीमती सावित्री कुर्रे द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व और श्री सर्व पल्ली राधा कृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

वही लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल द्वारा बच्चों के जीवन मे शिक्षकों के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि हमारा जन्म तो हमारे माँ पिता देते है लेकिन जीने का तरीका हमारे शिक्षक ही बताते है, शिक्षक हमारे जीवन को सही दिशा और सही लक्ष्य दिखाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया

शिक्षकों की तरफ से कार्यक्रम के लिए शिक्षक लकेश्वर राठौर द्वारा लायंस क्लब को कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए लायंस क्लब को सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।

इस शिक्षक सम्मान समारोह में लायंस क्लब खरसिया के अध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल, सचिव लायन दुर्गेश ठक्कर, कोषाध्यक्ष लायन डॉ. हितेश गवेल, वरिष्ट लायन अनिल अग्रवाल, लायन सुन्दरमल चंदवाणी,लायन योगेश अम्बानी, लायन रामनारायण सोनी, लायन सत्येंद्र गवेल, लायन शिव अग्रवाल, लायन मदन गर्ग, लायन मुकेश, लायन हितेंद्र मोदी सहित अन्य लायन उपस्थित रहे…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!