
एक तरफ जहां आज बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए लोग होटल या रिसॉर्ट को चुनते है वही रायगढ़ जिले में पदस्थ आईएएस अफसर ने अपना जन्मदिन बेहद सादे तरीके से मनाया। सारी ताम झाम से दूर दिव्यांग और अनाथ बच्चों के साथ रायगढ़ कलेक्टर ने 4 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया।
कलेक्टर रानू साहू ने उन्नायक सेवा समिति के आश्रय केंद्रों में रह रहे बच्चो के बीच पहुंची और अपने जन्मदिन का केक कांटा।उन्होंने सभी बच्चो को गिफ्ट दिया। सेवा समिति में कार्यरत कर्मचारी व सभी बच्चो ने आईएएस रानू साहू को जन्मदिन की बधाई दी।




