छत्तीसगढ़

पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त निरीक्षक ध्रुव कुमार मारकंडेय एवं सहायक उपनिरीक्षक नेतराम वर्मा का विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित

आज दिनांक 01.09.2022 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त निरीक्षक ध्रुव कुमार मारकंडेय एवं सहायक उपनिरीक्षक नेतराम वर्मा का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ध्रुव कुमार मारकण्डेय पुलिस विभाग मे दिनांक 11.06.1983 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 31.05.2013 को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

पूर्व में वे जिला रायगढ़ के थाना सिटी कोतवाली, बरमकेला थानों में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होकर कार्य किये है।

जिले के थाना सिमगा में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे हैं तथा अभी वर्तमान में रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार में पदस्थ होकर कार्यरत थे। श्री ध्रुव कुमार मारकंडेय दिनांक 31.08.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

नेतराम वर्मा पुलिस विभाग मे दिनांक 22.07.1981 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 08.10.2012 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला दुर्ग एवं रायपुर के कई थानों में तथा जिले के थाना भाटापारा ग्रामीण, भाटापारा शहर, सिटी कोतवाली, चौकी बया, पलारी में पदस्थ रहे हैं। अभी वर्तमान में यातायात शाखा बलौदाबाजार में पदस्थ होकर कार्यरत थे। नेतराम वर्मा दिनांक 31.08.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त निरीक्षक ध्रुव कुमार मारकंडेय एवं सहायक उपनिरीक्षक नेतराम वर्मा के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किये तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!