छत्तीसगढ़
मंत्री मोहम्मद अकबर ने मृतक झाम सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सौंपा 1 लाख का चेक, न्याय दिलाने का आश्वासन दिया

कवर्धा। वन मंत्री मो अकबर नक्सल प्रभावित गांव बालसमुंद पहुंचकर मुठभेड़ में मारे गए झाम सिंह के परिजनों से मुलाकात की।
परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के रुप में 1 लाख का चेक प्रदान किया। वहीं मंत्री जी ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इससे पहले कवर्धा में मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों को सहायता राशि का वितरण किया।
नाई, धोबी और मोची समाज के लोगों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता दी है। कलेक्ट सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।




