Uncategorised

सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण समेत 2 लाख का माल ले गए चोर… पुरी गया था परिवार.. खरसिया थाना क्षेत्र के सेंदरीपाली गांव का मामला

महिला ने बताया कि 25 अगस्त को वे अपने पति, मां, मामी के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी गई थी। घर में ताला लगा था। उसने ट्यूबवेल से पानी लेने के लिए घर के बाहर हिस्से में बने कमरे की चाबी अपने नाना को दी थी। नाना लगभग 200 मीटर दूर ही रहते हैं।

सोमवार सुबह 9 बजे जब वे पानी लेने गए घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने तुरंत अपनी नतिनी को सूचना दी। दोपहर परिवार लौटा तो उन्होंने कमरे का जायजा लिया।

आलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर, 28 हजार रुपए नकद, सिलेंडर, ट्रैक्टर की बैटरी और घरेलू सामान नहीं मिले।

लगभग 2 लाख रुपए का सामान गायब मिला। पुलिस ने चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

इससे पहले भी क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकानों को अपना निशाना बनाया जा चुका है। हालांकि पुलिस मामलों में पतासाजी कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!