तमनार के 18 गांवों के विस्थापन विरोध में विशाल रैली सभा कर राष्ट्रपति,राज्यपाल के नाम ज्ञापन

तमनार के 18 गांवों के विस्थापन विरोध में विशाल रैली सभा कर राष्ट्रपति,राज्यपाल के नाम ज्ञापन

दुलेन्द्र पटेल@तमनार 11.9.2019 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड तमनार के सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा 11 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी तमनार के नेतृत्व में रैली बरभांठा चौक से आदर्श चौक, हाई स्कूल,बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बेहरा,मंडल अध्यक्ष कैलाश पटनायक,रत्थु गुप्ता अन्य ने महाजेंको द्वारा विस्थापन का पुरजोर विरोध करते संबोधित किया।

राष्ट्रपति,राज्यपाल,एसडीएम घरघोड़ा के नाम ज्ञापन तहसीलदार टीआर कश्यप को ज्ञापन सौपा गया। रैली में भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तमनार के 18 गांव को जिले के दूरस्थ विकासखंड बरमकेला में विस्थापन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप विस्थापन नही होगी तो उग्र आंदोलन करने चेतावनी दी गई है।ज्ञापन में विकासखंड तमनार जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है यह कि गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिकल कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा विकास खंड के 18 गांव झिंकाबहाल,महलोई,बुड़िया, बागबाडी, समकेरा, रायकेरा, झरना,खुरसलेंगा,बिजना,टांगरघाट, तिलाइपारा,आमगांव,नागरामुड़ा,धौराभाठा, टपरंगा,टिहलीरामपुर,कुंजेमुरा,पाता, डोलेसरा जिसमे कुल रकबा 3583.81 हे. का विस्थापन किये जाने के संबंधी आवेदन गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिकल कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को दिनांक 19.7.2019 को आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसके संबंध में कलेक्टर रायगढ़ के द्वारा तहसील सारंगढ़ बरमकेला से जानकारी मांगी गई है।जिस संबंध में दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि व केलो प्रवाह में 2.9.2019 को प्रकाशन किया गया है।जिसमें विकासखंड तमनार गांव को जिले के दूरस्थ विकासखंड बरमकेला में विस्थापन की बात कही गई है। जिससे इन सभी गांव में अपने गांव को छोड़ने एवं अपने देवी देवताओं को छोड़ने व आपसी भाईचारा से दूर जाने का डर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों में भयाक्रांत का माहौल बनने लगा है आपने आने वाले पीढ़ी के भविष्य को सोचते हुए सभी क्षेत्रवासी भयभीत हैं। यदि विस्थापन की बात होती है तो हम सभी क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।


अतः महामहिम जी से निवेदन है कि उक्त विस्थापन पर विराम लगाते हुए स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप विस्थापन की प्रक्रिया कराने की महान कृपा करें।
क्या कहते है – जनपद पंचायत तमनार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पेसा एक्ट के अंतर्गत आता है।18 गांव के लोगो को अपने पुरखती जन्मभूमि देवी देवताओं को छोड़ने व आपसी भाईचारा से दूर जाने का डर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के भावनाओ के अनुरूप हो – सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छ ग शासन
आने वाले पीढ़ी भविष्य के लिये हम सभी क्षेत्रवासी एकजुट होकर जिले के दूरस्थ ब्लाक में विस्थापन का पुरजोर विरोध करेंगे स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप विस्थापन नही होगी तो उग्र आंदोलन की जाएगी -कैलाश पटनायक मंडल अध्यक्ष तमनार
ज्ञापन में सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छ ग शासन,सुनीति राठिया पूर्व संसदीय सचिव छ ग शासन,अश्वनी पटनायक वरिष्ठ भाजपा नेता,गोकुलानंद पटनायक वरिष्ठ भाजपा नेता,सतीशचंद बेहरा उपाध्यक्ष जिला भाजपा रायगढ़,विनायक पटनायक जिला महामंत्री भाजयुमो रायगढ़, गिरिजाशंकर पटेल जिला महामंत्री किसानमोर्चा रायगढ़,रमेश बेहरा वरिष्ठ भाजपा नेता,खम्हारी जी भाजपा नेता,शशिरेखा राठिया जनपद अध्यक्ष,हेतराम टोप्पो जनपद उपाध्यक्ष,कल्पना कुम्भकार जनपद सदस्य,जम्बोवती बेहरा जनपद सदस्य,मंगलराम साव पिछड़ा वर्ग जिला कोषाध्यक्ष
गीतांजली पटनायक,दमयंती गजरे,पुष्पा श्रीवास,विनय दास, मेघनाथ सिदार,हेमलाल साव,पद्मिनी साव,विद्याधर साव,अमल साय,याद लाल नायक,द्वारिका सिंह ठाकुर,बंशी चौधरी,रामचरण कुम्भकार,जागेश्वर बेहरा,संतोष रूपचन्द गुप्ता,योगेश गुप्ता,दयानंद पटनायक,गोविंद देहरी,सीताराम पटनायक,जतिन साव,उसत पटेल, दीपक पटनायक भाजयुमो अध्यक्ष,महेश भोय,अजय दास, वीरेंद्र दास, राजू गुप्ता,राम पटनायक,दिलेश्वर साहू,पितेश बेहरा,रमेश पटेल,चीकू बेहरा,दिनु बेहरा अन्य भारतीय जनता पार्टी,युवा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ,गणमान्य नागरिक,सैकड़ो ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।




