विविध खबरें
नंद कुमार बघेल की बिगड़ी तबीयत…अस्पताल में भर्ती…

बताया जा रहा है, नंद कुमार बघेल अपने सामाजिक संगठन के एक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर जांच और इलाज के बाद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। उसके बाद उन्हें विमान से रायपुर लाया गया। वहां शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पेट में कुछ दिक्कत है।
डॉक्टरों की टीम अभी उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है। नंद कुमार बघेल 86-87 साल के हैं। इस उम्र में भी वे सामाजिक संगठनों के साथ सक्रिय हैं। वे पिछ़ड़ा वर्ग और बहुजन समाज के कई संगठनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मतदाता जागृति मंच नाम से एक संगठन बना रखा है। इसके लिए वे पूरे देश में जाते रहते हैं।




