
PDS दुकान खुलवाकर घरों में वितरण कराया गया खाद्यान्न
कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले के प्रखंडवार कन्टेनमेंट जोन की जांच एवं व्यवस्था हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा अनुविभाग के एसडीओपी व थाना प्रभारी को प्रशासनिक अमले के साथ कन्टेनमेंट जोन की व्यवस्था दुरस्त करने निर्देशित किया गया है ….

इसी क्रम में आज गुरूवार को खरसिया एसडीएम गिरीश रामटेके, एसडीओपी खरसिया पीताम्बर सिंह पटेल, खरसिया थाना निरीक्षक एस.आर. साहू व स्टाफ सोंडका कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किये, जहां से 95 संक्रमितों की पहचान हुई है

कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह के निर्देशन पर ग्राम सोंडका को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर सील किया है ।

आज देर शाम तक सभी 95 संक्रमितों को एंबुलेंस से कोविड हास्पिटल रायगढ़ भिजवाया गया है।

निरीक्षण दौरान अधिकारियों द्वारा कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति एवं होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की व्यवस्था का जायजा लिया गया,लोगों से अपील किये कि कन्टेनमेंट जोन से बाहर न जावें ।निरीक्षण दौरान कन्टेनमेंट जोन के रहवासियों द्वारा सोसायटी से राशन मिलने से सहुलियत होने की बात अधिकारियों के संज्ञान में लाये जिस पर एसडीएम खरसिया द्वारा PDS दुकान खुलवाकर चावल, दाल का वितरण कराये और खरसिया से आलू मंगवाकर वितरण कराया गया है…

एसडीओपी खरसिया पीताम्बर सिंह पटेल द्वारा रहवासियों को कन्टेनमेंट जोन में अनावश्यक गतिविधिया करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाने की बात कहते हुए कोरोना से भयभीत न होकर अफवाहों से बचें,इलाज कराकर सुरक्षित रहें…
95व्यक्ति पाॅजिटिव होने से बढ़ाने लगा चिंता समय रहते क्षेत्र में हीं कोविड़ 19 नियमों के अनुरूप विकास खण्ड में ही आबादी से दूर के छात्रावास भवन में बेहतर व्यवस्था हो लोगो में होने लगा चर्चा…



