छत्तीसगढ़महासमुंद

खुड़खडिया नामक जुआ खेलते 05 आरोपी गिरप्तार

जप्त मशरूका – नगदी रकम 13,560 रूपये, एक नग टोकरी,तीन नग गोटी व एक नग खडखडीया पट्टी जिसमें झण्डी मुण्डी का प्रिन्ट छपा हुआ कुल जुमला रकम 13560 रूपये ।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आकाश राव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 26/08/2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की बस स्टेशन पिरदा में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खडखडीया नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो लेकर तस्दीक हेतू रवाना हुआ था कि बस स्टेशन पिरदा के पास स्ट्रीट लाईट के उजाले में कुछ लोग रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खडखडीया नामक जुआ खेल रहे थे।

जिन्हें हमराह स्टाफ गवाहन के मदद से घेरा बंदी कर कुल पांच लोगों को पकड़ा।

जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. महेन्द्रो भोई पिता उग्रसेन भोई उम्र 45 साल सा0 काटापाली थाना बरगढ जिला बरगढ उडिसा 02. कृष्णा चंद सान्डो पिता महरारू सान्डो उम्र 30 साल सा0 अडगांव थाना बरगढ जिला बरगढ उडिसा 03. शंकर कुमार पिता अजय सेठ उम्र 26 साल सा0 अडगांव थाना बरगढ जिला बरगढ उडिसा 04. समीर भूषण पिता गोविन्दों भूषण उम्र 22 साल सा0 अडगांव थाना बरगढ जिला बरगढ उडिसा 05. वरूण दास पिता रूद्राक्ष दास उम्र 42 साल सा0 राजपुर थाना ब्रिजराज नगर जिला झारसुगडा उडिसा का होना बताऐ।

जिनके पास एवं फड से नगदी रकम 13,560 रूपये, एक नग टोकरी, तीन नग गोटी व एक नग खडखडीया पट्टी जिसमें झण्डी मुण्डी का प्रिन्ट छपा हुआ कुल जुमला रकम 13560 रूपये को जप्त कर 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!