छत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही

लोरमी इलाके में धड़ल्ले से हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आज अलग-अलग विभागों की छापामार कार्रवाई हुई।अवैध रेत उत्खनन के लगातार शिकायत के बाद आज लोरमी तहसील अंतर्गत अलग अलग जगहों से 9 ट्रेक्टर अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के द्वारा एक ट्रेक्टर,राजस्व विभाग द्वारा 4 तथा खनिज विभाग के द्वारा अवैध मुरुम परिवहन करते 4 ट्रेक्टर और एक JCB को भी पकड़ा गया है। सभी वाहनों पर माइनिंग एक्ट के तरफ कार्यवाही किया गया है।इस कार्यवाही से अवैध रेत माफियो में हड़कम्प मचा हुआ है वही लोरमी में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन जोरो पर है। ऐसे में माइनिंग विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे है।ऐसे में देखना होगा कि रोजाना सरकार को हो रही लाखों रुपयों की राजस्व की क्षति पर खनिज विभाग किस तरह से अंकुश लगाता है इस पूरे मामले में जब में खनिज विभाग के अधिकारी ने मीडिया के सामने आने से किया परहेज़

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!