बारूद के ढेर पर बैठने को तैयार धर्म नगरी , अवैध पटाखे का कारोबार की सुगबुगाहट जोरो पर…

THE DEATH.COM
दीवाली का त्योहार जुम्मा जुम्मा तीन चार सप्ताह में आने ही वाला है दीपावली . इसे लेकर पटाखा कारोबार भी अपने शबाब पर है. लेकिन नियम-कानूनों को ताक पर रखकर नगर के रिहायशी क्षेत्र में पटाखे का अवैध भण्डार जारी हैं. अभी दशहरा बीता नही है और अवैध भारी मात्रा में पटाखे लाए जाने की उड़ती खबर …
अवैध पटाखा कारोबारी चाँदी के सिक्के के साथ रबडिया खुब रहा चर्चा में ....
आपको याद होगा ही 2017 में स्टेशन रोड के रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का कारोबार किया जा रहा है. राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने यहां छापेमार कार्यवाही सेंटर पर किए गए थे. 12 कार्टन 83 हजार 160 रुपए … इसके अलावा भी नगर के पटाखा दुकानों पर छापामार कार्रवाई किए थे.
बता दें कि जिस तरह से नियम-कायदों को ताक पर रख नगर बारूद के ढेर पर बैठाते चले जा रहे है. अवैध कारोबारी भारी मात्रा में पटाखे मंगाकर अपने घरों और दुकानों में जमा किए जाने की उड़ती खबर… पटाखा कारोबारियों के पास पटाखों को रखने के लिए न तो सुरक्षित जगह और न गोदाम हैं ।
खुदा न खास्ता आग लगने की स्थिति में बचने के उपाय नही है.पटाखों की इतनी खेप नगर में है कि किसी तरह की दुर्घटना खुदा न खास्ता होने पर नगर की बड़ी आबादी जलकर खाक हो जाएगा. स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, यहां पटाखों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना से इन्कार कर सकते है.
स्टेशन रोड स्थित कुछ पटाखा दुकानों पर छापेमार कार्यवाही कर अवैध पटाखा कारोबार पर लगाम कसने की कवायत होगा या पुनः बँटेगे नगर में रबडिया … जाँच ,कार्यवाही -ढ़ाक के तीन पात कहावत चरितार्थ न कर जाए इस वर्ष ….
कोरोना काल में नगर से सट्टा बाजार समेटा गया वैसे ही अवैध फटाका के कारोबार समेटाएगा क्या आपको है उम्मीद ?????



