छत्तीसगढ़सरिया

ग्राम डूमरसिंघा में टी.आई. सरिया द्वारा दी गई सायबर व महिला अपराधों की जानकारी

गांव को नशा मुक्त बनाने गांजा, शराब की बिक्री और सेवन न करने की अपील…

सरिया।  थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक अंजना केरकेट्टा द्वारा आज ग्राम भ्रमण दौरान ग्राम डूमरसिंघा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को ऑन लाइन ठगी, महिलाओं पर होने वाले अपराधों, यातायात तथा कोरोना के संबंध में जिला प्रशासन के गाइडलाइन के बारे में जानकारी दिया गया । चौपाल में उपस्थित महिलाओं, पुरूषों को टी.आई. अंजना केरकेट्टा द्वारा नशे को मनुष्य के विकास में बड़ा बाधा बताते हुये ।

नशे से दूर रहने की अपील की गई । टी.आई. बताई कि नशे के कारण समाज में अपराध को बढ़ावा मिलता है । नशे के सेवन से जन और धन दोनों की हानि होती है। गांव में नशाखोरी बंद करे, गांव में यदि कोई अवैध रूप से गांजा, शराब की बिक्री करता है तो उसकी सूचना थाने को दें । उपस्थित महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए उनको प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया ।

चौपाल में ग्रामीणों को वर्तमान समय में जालसाजों द्वारा बैंक लोन, ईनामी कूपन, एटीएम कार्ड बंद आदि के संबंध में आने वाले फ्राड कॉल से बचने के बारे में जानकारी दी गई तथा ठगी होने पर तत्काल बैंक एवं थाने में शिकायत करने की समझाइश दी गई है ।

टी.आई. अंजना केरकेट्टा द्वारा उपस्थित लोगों को कोरोना के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने कहा गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!