65वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में पत्नी के साथ भाग लेने कनाडा रवाना हुए डॉ.महंत

रायपुर। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत हैलिफैक्स (कनाडा) में 20 से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 20 अगस्त को नई दिल्ली से टोरंटो (कनाडा) पहुंचेंगे।
बता दे की इस आयोजन में पूरे विश्व से 54 देशों से कुल 181 प्रतिनिधि शामिल होंगे जिसमे से भारत से 27 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे, जिसमे छत्तीसगढ़ विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा भी सम्मिलित होंगे।
विधान सभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत, व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत,सूरज महंत सम्मेलन में भाग लेन के पश्चात् 03 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे ।
विधान सभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत को उनकी विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं देने के लिए उनके निवास कार्यालय ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में बड़ी संख्या में उनके निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता,समर्थक उपस्थित थे।
विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।



