
फाइल फोटो
जशपुर। फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे बाईक सवार 3 युवकों पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया । एक युवक की मौत हो गयी जबकि 1 अन्य गम्भीर रूप से घायल है जबकि 1 जान बचाकर भगने में कामयाब हो गया। मृतक का नाम ललित केरकेट्टा उम्र 38 वर्ष बताया जा रहा है।
दुलदुला रेंजर निखिल पैंकरा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे मृतक अपने 2 अन्य साथियों के साथ फुटबॉल मैच देखकर वापस अपने घर हल्दीमुण्डा लौट रहा था तभी घुई डाँड़ मार्ग में कांतटोंगरी जंगल के पास उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया।
हाथी ने बाईक सवार युवकों को पहले सूंड से हमला करके तीनो को बाईक से गिरा दिया।एक युवक गिरने के बाद वहाँ से भाग जाने में सफल हो गया जबकि मृतक और एक अन्य साथी दंतैल के चपेट में आ गए। दोनो को गम्भीर हालत में अस्पताल लाया गया ।ललित केरकेट्टा को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा अन्य गम्भीर है ।उसके कमर में चोट आई है ।




