छत्तीसगढ़रायगढ़

अविभाजित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री चनेश राम राठिया के निधन पर जिला कांग्रेस रायगढ़ ने की शोक संवेदना व्यक्त

रायगढ़ -कांग्रेस भवन रायगढ़ में अविभाजित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया के निधन पर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी के द्वारा स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभी कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की चनेश राम राठिया जी अविभाजित मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह के सरकार मैं कैबिनेट मंत्री रहे एवं छत्तीसगढ़ के अजित जोगी सरकार मैं भी कैबिनेट मंत्री रहे धर्मजयगढ़ विधानसभा से निर्वाचित होकर आदिवासी नेता के रूप में एक अलग पहचान बनाई एवं उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य आदिवासीयो के लिए किए गए उनके निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूर्ण क्षति है आगे शुक्ला ने ने कहा के ईश्वर इनके परिवार को दुख सहने की सहन शक्ति प्रदान करें ।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से

नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,नगर निगम महापौर जानकी काटजू,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय, यतीश गांधी, उपेंद्र सिंह,राकेश पाण्डेय,मिलन मिश्रा,अमृत काटजू,शेख ताज़ीम,संजय थवाईत,संजना शर्मा,विकास बोहिदार,विमल यादव,विनोद कपूर,सौरभ अग्रवाल,गणेश घोरे,महेंद्र यादव,राजू बोहिदार,प्रताप सिंह,आसुतोष सिंह,राम यादव,घासीदास महंत आदि कांग्रेसी उपस्तिथ थे।

उक्तशाय की जानकरी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दिए…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!