खरसियाछत्तीसगढ़

आज़ादी,तिरंगे की आन बान शान के लिए लाखो क्रांतिकारीयो ने अपने प्राणों की आहुति दिए… शहादत को नमन उच्च शिक्षा मंत्री पटेल

पार्टी से मिले निर्देश में विधानसभा क्षेत्र में कहीं एक क्षेत्र में था परंतु खरसिया विधानसभा क्षेत्र में पांच अलग-अलग क्षेत्र में हमारे युवा कार्यकर्ता ने क्षेत्र के लोगों को जोड़ते हुए गांव के गली मुहल्ला से होते हुए …

भारत देश का इतिहास देश के वीर शहीद सपूतो एवं क्रांतिकारियों के त्याग, तपस्या और बलिदानो से भरा हुआ हैं।

देश को आजादी दिलाने एवं तिरंगे झण्डे की आन, बान और शान के लिए देश के लाखों वीर सपूतों एवं क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी हैं तब जाकर हमारे देश को आजादी मिली थीं ।

उक्त उदगार खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो गौरव पदयात्रा के कार्यक्रम के समापन समारोह के दैरान व्यक्त करते हुए कहे कि देश की आज़ादी के बाद हमारे देश के जितने भी प्रधानमंत्री बने चाहे वो देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हो या लाल बहादुर शास्त्री हो या

इंदिरा गांधी हो संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी हो देश के समस्त प्रधानमंत्रीयो ने भारत देश को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है, देश मे युवाओं को शिक्षित करने,रोजगार दिलाने के लिए बड़े स्कुलो एवं कालेजो की स्थापना देश किए, सुरक्षा, व्यवस्था के लिए शक्तिशाली सैनिक सेना का निर्माण, अनेक ऐसे कार्य हैं जो देश के पूर्व प्रधानमंत्रीयो की हमारे देश को देन हैं।

मंत्री पटेल ने पदयात्रा में उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहे कि देश मे विभिन्न जाति, धर्म व सम्प्रदाय के लोग निवास करते है सभी देशवासी चाहे वो किसी भी जाति, धर्म या सम्प्रदाय से आते हो सबको आपस मे मिलजूल कर परस्पर प्रेम से रहना चाहिए तभी हमारी भारत माता का मस्तक फक्र से ऊंचा होगा और तिरंगे झण्डे का सही सम्मान होगा कार्यक्रम के अंत मे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने समस्त क्षेत्र, प्रदेश, देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 75 वे वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विगत पांच दिनों से गौरव पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाईया व शुभकामनाएं दिए आज के कार्यक्रम को कांग्रेस के विभिन्न वक्ताओं ने सम्बोधित किया।


कार्यक्रम के अंत मे खरसिया के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बैद्य बेगराज शर्मा, ठाकुर रघुवीर सिंह जूदेव, मदनलाल शर्मा, केवलराम अग्रवाल के परिजनों को मंत्री उमेश पटेल ने श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया।


आज की पदयात्रा कार्यक्रम समापन समारोह के अवसर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गौरव पूर्ण उपस्थिति रहा

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!