खरसियाछत्तीसगढ़

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जनो ने तिरंगे झण्डे के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की पदयात्रा निकाली

राम शर्मा @खरसिया- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया ने भारत की 75 वीं स्वतंत्रता अमृत महोत्सव पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरैना से कांग्रेस जनो ने तिरंगा झण्डा हाथों में लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरैना से विधानसभा स्तरीय गौरव पदयात्रा प्रारंभ की गई पदयात्रा ग्राम हालाहुली होते ग्राम डूमरभाठा से ग्राम घघरा पहुँचकर दूसरे चरण की पदयात्रा का दूसरे चरण का समापन किया गया।


यात्रा समापन के अवसर पर खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय मनोज गवेल एवं रणधीर शर्मा व जनपद पंचायत के अध्यक्ष मेहत्तर राम उरांव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज पटेल ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा समूचे राष्ट्रीय स्तर पर 09 अगस्त से 15 अगस्त तक देश मे एकता,शान्ति, भाईचारा बढ़ाने के लिए भारत जोड़ों यात्रा निकाली जा रही हैं जिसका आज दूसरा चरण की पदयात्रा का हमने ग्राम पुरैना से प्रारंभ किया एवं विभिन्न ग्रामो की पदयात्रा करते हुए समापन ग्राम घघरा में किया हैं

पदयात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित रहे


  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय मनोज गवेल, रणधीर शर्मा, जनपद पंचायत खरसिया के अध्यक्ष मेहत्तर उरांव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज पटेल, हरि गवेल, सुंदरलाल गवेल, चंदूलाल,भुवनेश्वर पांडेय, भोला राठौर, विनय राठौर, विक्की राठौर, छोटेलाल राठौर, मुकेश राठौर, मैत्री कनेर, गणपत राठौर, यादव राठौर, बीरबल महंत, मेदनी राठौर, खेमलाल साहू, गज्जू राठौर, त्रिलोचन गवेल, विक्की राठौर, मनोज महंत, मनीष गवेल, छोटेलाल राठौर, मुकेश राठौर, प्रितेश राठौर, संदीप दया, बंटी केशरी, छेदीलाल राठौर, भागवत प्रसाद, डमरू राठौर, शिव प्रसाद, किशन महंत, नरेंद्र राठौर, रमेश माली, शम्भू राय, बलदेव राठौर, गजानन्द राठौर, सोनू, बुटू यादव एवं राम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!