छत्तीसगढ़

कांग्रेस की आजादी गौरव तिरंगा भारत जोड़ो पदयात्रा के तीसरे दिन का आगाज़ हेमू कालानी चौक से हुआ…

रायगढ़। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर में आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा “भारत जोड़ो पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिला मुख्यालय में भी जिला काँग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर जिला काँग्रेस कार्यालय रायगढ़ से इस महत्वपूर्ण तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त तक जारी रहेगी।

आज इस पदयात्रा का तीसरा दिन है। जिसके तहत आज चक्रधर नगर हेमू कालाणी चौक से यह यात्रा शुरू हुई। रायगढ़ विधानसभा पदयात्रा के प्रभारी एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, और जिला काँग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला सहित सभी काँग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमू कालाणी चौक पर एकत्रित होकर सर्वप्रथम काँग्रेस के दिवगंत पार्षद स्व. कमल पटेल की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आज की तिरंगा पदयात्रा शुभारंभ का किए।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने ने कहा कि, तिरंगा झंडा हमारे देश की आन बान और शान है। उन्होंने कहा कि, इतिहास में काँग्रेस के अनेक नेताओं ने तिरंगे के सम्मान के लिए बलिदान भी दिए हैं। आज भाजपा अपनी खोखली राजनीति के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रही है, जबकि इनके किसी भी कार्यक्रम में तिरंगे झंडे को वो सम्मान नहीं दिया जाता है जैसा हमारे संविधान में दिया है। और जैसा काँग्रेस पार्टी देती आई है।

काँग्रेस के सिपाहियों ने भी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर अपने हाँथों में थाम अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया और पदयात्रा में शामिल हुए। हेमू कालाणी चौक से शुरू हुई आज की इस पदयात्रा का रूट, बेलादुला, खर्राघाट होते हुए स्टेडियम, मालीपारा, बोइरदादर चौक, उसके बाद सिंधी कालोनी, बांग्ला पारा सरलाविला होते हुए अंबेडकर चौक, केलो विहार कॉलोनी से एसईसीएल रपटा होकर कयाघाट चौक से गुजर कर ओवरब्रिज होते हुए मिनीमाता चौक पर आज के पदयात्रा का समापन किए। आजादी गौरव यात्रा में काँग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथों में थाम रायगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा किया। आज के पदयात्रा में भी लगभग 15 किलोमीटर का सफ़र तय किया गया। प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने बताया कि, कल पदयात्रा पुसौर क्षेत्र में रहेगा। जहाँ लारा से शुरू होकर छिछोर उमरिया तक 20 किलोमीटर चलकर समापन होगा।

आज के इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से रायगढ़ विधायक एवं पदयात्रा प्रभारी प्रकाश नायक, रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, काँग्रेस जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला, वरिष्ठ काँग्रेसी दीपक पांडेय, अशरफ खान, नारायण घोरे, राजेश भारद्वाज, सन्तोष कुमार चौहान, शेख़ ताज़ीम, काँग्रेस सेवादल मुख्य सँगठकद्वय (ग्रामीण-शहर) सन्तोष बोहिदार-शकील अहमद मुन्ना, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्षद्वय मदन महंत-विकास ठेठवार, सपना सिदार, विकास बोहिदार, रत्थू जयसवाल, रमेश कुमार भगत, चन्द्रशेखर चौधरी, अमृत काटजू, वसीम खान, विजय टण्डन, विनोद महेश, आरिफ़ हुसैन, आशीष शर्मा, भरत तिवारी, प्रदीप मिश्रा, कामता पटेल, आशीष चौबे, आशीष जयसवाल, अरविंद साहू, अरुणा चौहान, अरुणा मेश्राम, बरखा सिंह, उर्मिला लकड़ा, केवरा बाई, यशोदा बरेठ, नीरा कुमार, गौतम प्रसाद महापात्र, गणेश घोरे, विवेक सिंघानिया, किरण पंडा, आशीष केशरी, गौरांग अधिकारी, लक्ष्मण महिलाने, संतोष कुम्हार, वकील अहमद सिद्दीकी, सोनू पुरोहित, संजुक्ता सिंह, बीनू, बासु प्रधान, अशोक सोनी, मिंटू मचीद, राजू बोहिदार, लोकेश देवांगन, बसंत दास, रोहित महंत, श्रेयांश शर्मा, शेख़ हुसैन, इब्राहिम, प्रताप सिंह, ठाकुर, रमेश गिरी, मनोज भटोरिया, अखलाक, घासीदास महंत सहित भारी संख्या में काँग्रेसी उपस्थित रहे। उक्ताशय की प्रेस विज्ञप्ति शैलेश मनहर, प्रवक्ता, जिला कॉंग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के द्वारा जारी किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!