छत्तीसगढ़रायगढ़

भगवान जगन्नाथ झूला रथ यात्रा के साथ सावन की विदाई…

नंदेली -यूं तो राजनीति के क्षेत्र में शहीद नन्द कुमार पटेल ने नंदेली ग्राम का नाम देश प्रदेश में रौशन वही यहां के रहवासी भी आदि काल से चली आ रही धर्म-कर्म की परंपरा का निर्वहन बखूबी आज भी निभाते चले आ रहे हैं इसी तारतम्य में सावन पूर्णिमा में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम नंदेली में झूला रथ यात्रा का आयोजन किया गया। राधा कृष्ण मंदिर में विराजे भगवान वीरभद्र, मैया सहोद्रा एवं जगन्नाथ स्वामी को विधि विधान पूर्वक मालाकार परिवार एवं साहू परिवार के घरों में पूजा अर्चना की गई इसके बाद ग्राम के ही नवयुवकों की पार्टी द्वारा गाजे बाजे के साथ भगवान को झूले में बिठाकर गांव में भ्रमण कराते हुए मंदिर प्रांगण में पूजन अर्चन के लिए झूला में झूलाते हुए रखा। इस बीच धार्मिक परंपराओं को कायम रखने वाले माली समाज के युवाओं द्वारा रथ नाचा को बड़े ही रोचक ढंग से पेश किया गया।

      खगपति मालाकार द्वारा विभिन्न प्रकार के ओड़िया गीतों की सुमधुर गानों के साथ तथा गजानंद मालाकार व दुर्योधन विश्वकर्मा के मुड़दुंग के साथ में संगत एवं नित्य किया गया। इस झूला रथ पर नंदेली के निकटस्थ गांव डूमरपाली के कीर्तन पार्टी ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इस अवसर पर हुलसराम मालाकार, खगपति मालाकार, लेखराम मालाकार, बोधीराम मालाकार, निल कुमार मालाकार, पितबासो मालाकार, गजानंद मालाकार,खीर राम मालाकार, सुदामा मालाकार, मनचित मालाकार, गोसाईं बरेठ,सुशीपाल सिदार, प्रेम लाल यादव, अवध राम यादव, सोनसाय साहू, हरिशंकर निषाद, हमीरपुरिहा निषाद, दुर्योधन विश्वकर्मा (मांदर वादक), बेदराम विश्वकर्मा,कंवलसिंह बरेठ, एवं अन्य उत्साही युवकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। यह समस्त जानकारी नंदेली के लालकुमार पटेल निज सहायक जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ ने दी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!