जांजगीर

कोरोना का कहर और “देहाती”

कोरोना का कहर और…. : भारत, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण 48 लाख के पार, एक दिन में मिले 92,071 नए मामले, जानिए मौत के आंकड़े…में मेरे अपने भी भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख के पार हो गई. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,071 नए मामले सामने आए हैं और 1,136 लोगों की मौत हो गई.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,46,428 हो गई है, जिसमें 9,86,598 एक्टिव केस हैं. वहीं इलाज के बाद 37,80,108 लोग ठीक हो चुके हैं.

इस संक्रमण से अब तक 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है.भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 13 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,72,39,428 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,78,500 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

ज्यादा चेहरे को छूते हैं हम, ज्यादातर लोग दोहराते हैं ये दो गलतियां

कोरोना वायरस से बचने के लिए हम कितनी ही सावधानियों को अपना रहे हैं लेकिन इन सावधानियों के बीच कुछ बातें ऐसी हैं, जिसे हम नजरअंदाज कर बैठते हैं।जैसे, हम बार-बार हाथ तो धो रहे हैं लेकिन हम चेहरे को बार-बार नहीं धो पाते।ऐसे में हाथों की तुलना में चेहरे का ज्यादा ख्याल रखा जाना चाहिए क्योंकि हाथों को बार-बार धोया जा सकता है लेकिन चेहरे को नहीं।ऐसे में बार-बार चेहरे को छूना हमारे हाथों और चेहरे दोनों के लिए खतरनाक है।

एक घंटे में 23 बार छूते हैं चेहरा

अतंरराष्ट्रीय मेडिकल पत्रिका में छपे एक शोध में खुलासा हुआ है कि हम हर घंटे लगभग 23 बार अपना चेहरा छूते हैं।कुछ लोग हर घंटे इससे ज्यादा बार भी चेहरे पर जाने-अनजाने हाथ फेर लेते हैं।इसी पत्रिका में की दूसरी शोध में बताया गया है कि हम एक घंटे 15 बार अपनी उंगलियों को नाक के भीतर ले जाते हैं।सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जाने-अनजाने 90 फीसदी लोग चेहरे, नाक, मुंह या आंखों को हर घंटे लगातार छूते हैं।

आपका हाथ कर रहा है मदद कोरोना वायरस फैलाने में मदद

डाक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथों को अपने चेहरे से दूर रखना बहुत जरूरी है।दरअसल 80 फीसदी लोगों के हाथों में बैक्टीरिया या वायरस होता है, ऐसे में जब भी कोई व्यक्ति अपने उंगलियों से चेहरे को छूता है तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

कोरोना वायरस संक्रमण के इस घड़ी में बार-बार हाथों को धोते रहना मास्क लगाकर रहना ही बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

असमय मैंने अपने-अपनों को एक के बाद एक- ससुराल के कई सदस्यों को कोरोना अपने आग़ोश में लेते चला गया है बहुत दर्दनाक होता है अपनों को खोना …

शुक्र है चन्द्रपुर विधायक भाई राम कुमार यादव के साथ कलेक्टर जांजगीर चाम्पा, जिला प्रशासन, डाक्टर, डभरा अनुभाग के एसडीएम, एसडीओपी,

तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारी, पत्रकार साथी, किरारी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तमाम प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी साथियों का गांव के मिट्टी में अपने-अपनों का कोरोना 19 के चपेट में मृत्यु होने के उपरांत जन्मभूमि के भूमि मे दफ़न का नसीब …. आभार सबो का

कहर का नाता राजनैतिक,समाजिक व कोरोना से एक के बाद एक आखिर कब तक यूँ “देहाती”….

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!