छत्तीसगढ़

प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में…

रायगढ़ : रात में भी मरीजों को मिले समुचित उपचार की सुविधा : कलेक्टर

कलेक्टर रानू साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में मरीजों को दिन के साथ-साथ रात में भी समुचित उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ  को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। 

जांजगीर-चांपा : जेईई मेन्स में आकांक्षा विद्यालय के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला प्रशासन की ओर से इस जिले के मेधावी छात्र/छात्राओं को मेडिकल व इजीनियरिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी/जेईई मेन्स/नीट की तैयारी कराने के लिए आकांक्षा कार्यक्रम संचालित की जा रही है। शिक्षा सत्र वर्ष 2021-22 में जून/जुलाई 2022 में आयोजित आईआईटी-जेईई परीक्षा में आकांक्षा आवासीय विद्यालय से 33 छात्र/छात्राओं में से 06 छात्र/छात्रायें आईआईटी-जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए है।

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया करेंगे ध्वजारोहण

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे।

मुंगेली : जीवित महिलाओं को मृत बताकर शासन की योजनाओं से वंचित करना दंडनीय अपराध : डॉ किरणमयी नायक

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक व सदस्य अर्चना उपाध्याय ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के संबंध में सुनवाई की। इस दौरान कुल 14 प्रकरण रखे गए। जिसमें से 04 प्रकरणों को प्रतिवेदन के आधार पर और 05 प्रकरणों को सुनवाई के आधार पर नस्तीबद्ध किया गया। 

बालोद : प्रत्येक गौठानों में शुरू करें गोबर की खरीदी : कलेक्टर डॉ. सिंह

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसलिए इस योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसी भी स्थिति में जिले के प्रत्येक गौठानों में अनिवार्य रूप से गोबर की खरीदी शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कवर्धा : खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम की ओर से जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला के अंतर्गत संचालित मिठाई दुकान, होटल, किराना दुकान सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ के प्रतिष्ठानों में विक्रय के लिए उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। 

जगदलपुर : बाढ़ राहत केन्द्रों में समुचित व्यवस्था में न रहे कोई कमी : कलेक्टर 

कलेक्टर चंदन कुमार ने बाढ़ राहत केन्द्रों में समुचित व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। 10 अगस्त को आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ राहत केन्द्रों में पेयजल, भोजन, विद्युत व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था रहे। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों में रहने वाले शरणार्थियों की चिकित्सा दल के माध्यम से स्वास्थ्य जांच के निर्देश भी दिए।

दंतेवाड़ा : आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ

जिले के समस्त नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में अमृत महोत्सव के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में 1 अगस्त 2022 से 15 अक्टूबर तक आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया है आपके द्वार आयुष्मान अभियान अंतर्गत जिले के शेष पात्र समस्त एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाना अति आवश्यक है।

कोरिया : पीडीएस दुकान में राशन वितरण पुन: शुरू

विकासखंड बैकुंठपुर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दूकान मोदीपारा में ई पॉस मशीन में तकनीकी समस्या आ जाने के कारण हितग्राहियों को राशन मिलने में आ रही कठिनाई की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या को दूर किया गया है। 

सूरजपुर : रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 40 वाहनों से साढ़े 9 लाख का जुर्माना वसूल

कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है। पिछले दो महीनों में ऐसे 40 वाहनों को जप्त करते हुए वाहन मालिकों से करीब साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। बारिश के इस मौसम में नदी, नालों से रेत का उत्खनन प्रतिबंध है विभाग से अनुमति प्राप्त भंडारण केंद्रों से ही रेत की आपूर्ति की जा सकती है

सूरजपुर : तहसीलदार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों की गुणवत्ता का किया गया परीक्षण

एसडीएम सूरजपुर के आदेश के पश्चात तहसीलदार मो. इसराइल अंसारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा की संयुक्त टीम की ओर से पुराना बस स्टैंड में अनाधिकृत रूप से लगने वाले मिठाई के दुकानों में दुकान लगाने की अनुमति व मिठाइयों की गुणवत्ता चेक कराई गई, जिसमें सूरजपुर के पुराना बस स्टैंड के पास के सभी दुकानों की मिठाई का नमूना लिया गया।

कांकेर : हर घर तिरंगा अभियान : झंडा संहिता का पालन करते हुए ससम्मान तिरंगा झंडा फहराने की अपील

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के नागरिकां से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय झंडा संहिता का पालन करते हुए ससम्मान तिरंगा झंडा फहराया जाएं। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप है।

बेमेतरा : कलेक्टर ने किया बेरला में सभा स्थल व हेलीपेड का मुआयना

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को प्रस्तावित बेरला प्रवास को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बुधवार को बेरला में सभा स्थल व हेलीपेड का मौका मुआयना किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!