छत्तीसगढ़रायगढ़

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में शहीद दिनेश पटेल को दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि-

नंदेली- छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री सम्माननीय उमेश पटेल के ज्येष्ठ भ्राता एवं शहीद नंद कुमार पटेल के लाडले वीर सपूत शहीद दिनेश पटेल की जयंती के अवसर पर महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, श्रद्धांजलि सभा में नंदेली के प्रमुख, युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं विद्यालय समिति के संरक्षक सुदर्शन पटेल की मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुदर्शन पटेल ने अपने छोटे भाई शहीद दिनेश पटेल को अश्रु भरे नयनों से श्रद्धांजलि अर्पित की, इसी क्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, उपाध्यक्ष सुनील पटेल,उम्मेद राम पटेल, उमाशंकर पटेल, खगपति मालाकार, प्रदीप पटेल एकनाथ पटेल, तेजराम डनसेना फूलचंद पटेल ने नंदेली के लाड़ले-शहीद दिनेश पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

आज विद्यालय का माहौल बहुत ही गमगीन स्थिति में था, क्योंकि सभी ने वीर सपूत शहीद दिनेश पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट कर रहे थे, विद्यालय की प्राचार्य सुश्री दीपिका देवांगन के साथ साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तथा हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यार्थी शहीद पटेल जी को अश्रु भरे नैनों से श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर विद्यालय से सीताराम सारथी एवं राजीव महंत जी ने *ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी, के गीत को गाकर पूरे सभा को गमगीन कर दिया।

       तत्पश्चात विद्यालय की ओर से शहीद दिनेश पटेल के जयंती के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को फल और मिठाई वितरण कर श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!