छत्तीसगढ़सरिया

सरिया एवं पुसौर के बाढ़ प्रभावित गांव में आज भी जीवनापयोगी सामग्रियों का वितरण – संवेदना कैंपेन

आज सरिया के 09 एवं पुसौर के 02 गांवों के 460 परिवरों में हुआ वितरण…

“संवेदना कैंपने” के अन्तर्गत आज भी थाना प्रभारी सरिया एवं पुसौर द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर रहवासियों में साड़ी, कम्बल, बाल्टी, मच्छरदानी आदि जीवनापयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया है ।

थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक अंजना केरकेट्टा एवं स्टाफ द्वारा आज भी बाढ़ प्रभावित गांवों में वाहनों के जरिये राहत सामग्री ले जाकर सामान्य रूप से प्रभावित हुये लोगों में जीवनापयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया है । थाना सरिया स्टाफ द्वारा आज ग्राम सुरसी, सूरजगढ़, रानीडीह, कोर्रा, पोरथ, तोरा, नदीगांव, बरगांव, मानिकपुर, विश्वासपुर के करीब 380 परिवारों में राहत सामग्रियों का वितरण किया गया है । इस दौरान सरिया स्टाफ के साथ आर.आई. मधुरिमा भी मौजूद थी ।

थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक गौरीशंकर दुबे एवं स्टाफ द्वारा पुसौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रायपाली एवं नवापारा (ब) में करीब 80 परिवारों में कम्बल आदि राहत सामग्रियों का वितरण किया गया है । इस प्रकार कैंपेन में अब तक 1463 परिवारों में जीवनापयोगी एवं पुर्नवास सामग्रियों का वितरण किया जा चुका है ।

AD

धाकड़ किसान नेता को जन्मदिन की बधाई शुभकामना साधुवाद

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!