छत्तीसगढ़
अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी ठोकर…सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत…NH-49 पर ग्राम बरगढ़ घाट की घटना…


उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर आरक्षक विसोब सिंह शवों को सिविल अस्पताल खरसिया पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है । घटना के प्रत्यक्षदर्शी/मृतक के परिचित बताए कि वे दो बाइक में ग्राम बांधापाली करतला जिला कोरबा से बरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए आए थे, पूजा के बाद दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे कि बरगढ़ घाट से 100 मीटर आगे हाइवे पर पीछे से एक अज्ञात वाहन साथियों के मोटर सायकल को ठोंकर मारा जिससे मोटर सायकल पर सवार रूप सिंह अगरिया पिता अघन सिंह अगरिया (18 साल), उसका भाई रूप नारायण अगरिया (15 साल) और भुनेश्वर राठिया पिता मयाराम राठिया (16 साल) तीनों निवासी ग्राम बांधापाली करतला मौके पर ही दम तोड़ दिये ।
अज्ञात वाहन की ठोंकर से मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया ।




