रायगढ़. तेज रफ्तार में कोतरा रोड रेलवे फाटक पार करने के चक्कर में चालक ने फाटक को ही ठोकर मार दिया। संबंधित के खिलाफ आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला के बगबहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईपारा वार्ड नंबर 7 निवासी अरबाज हुसैन पिता जाकीर हुसैन 22 वर्ष बीती रात महासमुंद से वाहन क्रमांक टाटा एस सीजी-04 एमए 2617 से रायगढ़ पहुंचा। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कोतरा रोड समपार फाटक के पास पहुंचा था कि सिग्नल मिलने से फाटक को बंद किया जा रहा था। इस समय युवक जल्दबाजी दिखाते हुए वाहन को तेज रफ्तार से फाटक पर ही वाहन चढ़ा दिया। ऐसे में तत्काल गेटमैन मौके पर पहुंचा और उसके पकड़ा। वहीं इसकी सूचना आरपीएफ को दी। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ अमला मौके पर पहुंचा और आरोपी चालक पर अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त किया और उसे बिलासपुर कोर्ट में पेस किया है।
Related Articles
मां के निधन के बाद 2 दिनों तक कोई भी अपना नहीं आया तो दो बच्चे रोते हुए पहुंचे TI मनीष के पास…
21st May 2022
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों के लिये 28 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
22nd September 2020
Check Also
Close


