
चोरी की बाइक बेचने के फिराक में घूम रहे दो युवक पकड़े गये….
रायगढ़ ।पुलिस चौकी जूटमिल प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के निर्देशन पर चौकी जुटमिल की पेट्रालिंग द्वारा अमलीभौना के इंदिराआवास में रहने वाले दो युवको से एक चोरी की बाइक हिरो एच एफ डीलक्स CG13X6203 जप्त किया गया है ।
जानकारी अनुसार दिनांक 30.08.2020 को चौकी जुटमिल अन्तर्गत राजीव गांधी नगर ईरानी मोहल्ला से समीर अली की बाइक चोरी हुई थी । आज चौकी प्रभारी अमित शुक्ला को मुखबीर द्वारा अमलीभौना के दो लड़के चोरी की बाइक बेचने के लिये ग्राहक तलाश करने की सूचना दिया गया जिस पर पेट्रोलिंग को भेजकर तस्दीक कराये ।
पेट्रालिंग पार्टी द्वारा दो संदेही अर्जुन सारथी, सुनील सहिस को पकड़कर चौकी लाये, पूछताछ में दोनों आरोपी 1- अर्जुन सारथी पिता कैलाश सारथी उम्र 21 साल 2- सुनील सहिस पिता गोरे लाल उम्र 22 वर्ष निवासी जूटमिल द्वारा ईरानी मोहल्ले से बाइक चोरी करना स्वीकार किये ।
AD

सबसे कारगर उपाय है मास्क.
मास्क कोरोना के संक्रमण को 85 फीसदी तक कम कर सकता है. आप खुद मास्क पहनें और दूसरों को पहनने के लिए समझाईश दे. अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति बिना मास्क के नज़र आए तो तत्काल विरोध करें. याद रखें कि बिन मास्क का व्यक्ति अपनी ज़िंदगी ख़तरे में नहीं डालता वो आपकी जिंदगी को खतरे में डालता है….
संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक रायगढ़
जिनसे चोरी की बाइक जप्त किया गया, आरोपियों को अप.क्र. 639/2020 धारा 379 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।




