छत्तीसगढ़देश /विदेशराजनीती

महिला कांग्रेस की धाकड़ नेत्री श्रीमती नयना गवेल ने हिमांचल प्रदेश के महिलाओं को दिए चुनाव जीतने के आवश्यक टीप्स


मुकेश लहरें @खरसिया-खरसिया विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस नेत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती नयना गवेल को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्रीमती फूलोदेवी नेताम के अनुमोदन पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नेटटा डिसूजा द्वारा हिमांचल प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 17 विधानसभा क्षेत्रों का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है, विदित हो कि श्रीमती गवेल आब्जर्वर नियुक्त होने के बाद हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले की विधानसभावार दौरा पर है आज उन्होंने प्रदेश की तीन विधानसभा क्षेत्रों जिसमें द्रग विधानसभा क्षेत्र, सिराज विधानसभा क्षेत्र एवं मंडी विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर महिलाओं की आवश्यक बैठक ली उक्त अवसर पर श्रीमती नयना गवेल ने कहा कि भाजपा पाटी झूठ के सहारे सत्ता हासिल करती हैं, हमें उनके झूठ को बेनकाब करना होगा, केन्द्र की भाजपा सरकार आज केन्द्र की जांच एजेंसियों ई.डी.का दुरुपयोग कर जनता द्वारा चुनी हुई सरकारे को गिराकर लोकतंत्र का अपमान कर रही हैं, श्रीमती गवेल ने आगे कहा की मै छत्तीसगढ़ प्रदेश से आई हूं हमारे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय के गोबर को 2 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदी कर रही हैं एवं महिलाएं गोबर के दिये बनाकर उन्हें बेचकर अपनी आय का स्त्रोत बड़ा रही हैं, आगे चलकर गाय का गौमूत्र भी सरकार ने खरीदने का निर्णय लिया जिससे निश्चय ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा श्रीमती गवेल ने कहा कि देश हो या प्रदेश भाजपा को सरकार चलाना नही आता अगर देश को आगे बढ़ाना हैं तो समूचे देश मे कांग्रेस की सरकारें बनाना होगा तभी देश तरक्की करेगा ।
श्रीमती नयना गवेल एवं श्रीमती विनीता भगत ( बिहार ) के हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले के आगमन पर प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता ठाकुर, मंडी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रिंकू चंदेल, ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती रेशमा ठाकुर सिराज, विधानसभा की ब्लॉक अध्यक्ष लीला भारद्वाज जी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती नयना गवेल एवं श्रीमती विनीता भगत का आत्मीय स्वागत सत्कार किया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!