छत्तीसगढ़रायगढ़

गिरदावरी जांच में पुसौर पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह

रायगढ़। कलेक्टर  भीम सिंह आज पुसौर विकासखण्ड में गिरदावरी कार्य की जांच में पहुंचे। उन्होंने छिछोरउमरिया तथा बाराडोली गांव में जाकर राजस्व अमले द्वारा पूर्ण किये जा चुके गिरदावरी कार्य का मुआयना किया। उन्होंने खेतों में जाकर संबंधित हल्का पटवारियों द्वारा नक्शे के माध्यम से खसरे में रकबे की स्थिति के मिलान की जानकारी ली। जिन खेतों में नहर, ट्यूबवेल, कुए थे उनका रकबा उस खसरे में घटाया गया है या नहीं इसका परीक्षण किया।

जिन खसरों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने नक्शा बंटाकन की जानकारी भी ली। कलेक्टर सिंह ने कहा कि गिरदावरी का कार्य शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का आधार है। अत: मैदानी अमले से अपेक्षा है कि वह पूरी गंभीरता से शुद्ध गिरदावरी करके देंगे। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित फसल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। फसल क्षति का आंकलन शीघ्र पूरा कर नियमानुसार मुआवजा वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश भी उन्होंने दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, तहसीलदार पुसौर सुश्री माया अंचल, संबंधित क्षेत्र के आरआई पटवारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!