छत्तीसगढ़बिलासपुर

जादू टोना की शंका…युवक ने हीराधर खांडे को उतारा मौत के घाट…जाने क्या है पूरा माजरा

युवक की हत्या करके लिया जादू-टोने के शक और गाली देने का बदला

तखतपुर- तखतपुर थाना प्रभारी सुम्मत राम साहु से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम हरदी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां को जादू टोना और गाली देने का बदला युवक की हत्या करके लिया.

FIR No (प्र .सू .रि .सं .): 33317065220347 धारा 302आईपीसी दर्ज कर आरोपी युवक को तखतपुर पुलिस ने कुछ घंटे में हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है…

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल तखतपुर थाना प्रभारी सुम्मत राम साहु को दी. दल बल के साथ थाना प्रभारी साहु घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया. हत्या का कारण मृतक ने आरोपी का उसकी मां से गाली-गलोच करना और जादू टोना का शक कर हमेशा परेशान और लड़ाई करना बताया.

तखतपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी में मंगलवार रात 7.30 बजे आरोपी युवक शिव कुमार बघेल पिता सुखदेव बघेल ने अपने पड़ोसी 32 वर्षीय युवक हीराधर खांडे को धारदार टंगिया से गर्दन में वार करके मौत के घाट उतार दिया. वार इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

चंद घंटे में आरोपी को पकड़ने में योगदान निरीक्षक एस आर साहु गोपाल खांडेकर मनोज शर्मा,मनमोहन कोसले,मोहन कोर्राम,आकाश निषाद
सत्यार्थ शर्मा,ओंकार राजपूत का रहा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!