छत्तीसगढ़रायगढ़

छिछोरउमरिया गौठान के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह

गोबर खरीदी व खाद निर्माण की ली जानकारी
सामुदायिक बाड़ी विकास हेतु जमीन आबंटन के दिये निर्देश

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह आज पुसौर विकासखण्ड के छिछोरउमरिया गौठान के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी तथा खाद निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गौठान में चारागाह के लिये उपयुक्त जगह में प्लांटेशन करने तथा सामुदायिक बाड़ी विकास हेतु जगह आबंटन करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को खाद निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सु ऋचा प्रकाश चौधरी भी मौजूद रही।

 

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान गोठान में गोबर खरीदी की मात्रा तथा उसके ऑनलाईन एन्ट्री की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से गोबर के विक्रय से मिल रहे भुगतान के बारे में भी पूछा। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने हेतु आवश्यक मात्रा में केचुएं उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग को निर्देशित किया तथा गोबर को तय समय में वर्मी टांको में डालने के लिये कहा। इन टांको में खाद निर्माण हेतु पत्ते व अवशेष जैसे दूसरे आर्गेनिक मेटर भी उचित अनुपात में मिलाने के लिये कहा। खाद निर्माण के पश्चात पैकेजिंग व विपणन के पूर्व खाद की गुणवत्ता परीक्षण के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने गांवों में सामुदायिक बाड़ी विकास हेतु ग्रामीणजन प्रतिनिधियों व ग्रामवासियों से चर्चा कर उद्यानिकी विभाग को आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सामुदायिक बाड़ी विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा फल, सब्जियां भी कम कीमत में गांव के लोगों को उपलब्ध होगी। उन्होंने चारागाह में नेपियर रूट प्लांटेशन को व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु भी निर्देशित किया।

इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं द्वारा राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड बनाये जाने के संबंध में कलेक्टर सिंह से बात की। जिसके लिये कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया कि लोगों से आवेदन लेकर पात्रतानुसार उनके कार्ड शीघ्र बनाये। इस मौके पर पुसौर तहसीलदार सु माया अंचल, सीईओ जनपद नितेश उपाध्याय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!