छत्तीसगढ़रायगढ़

किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में शेड निर्माण की स्वीकृति

रायगढ़। मेडिकल कालेज प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष एवं आयुक्त बिलासपुर संभाग डॉ. संजय अलंग द्वारा किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिये शेड निर्माण हेतु 12 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कलेक्टरभीम सिंह ने किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय (केजीएच) का निरीक्षण किया था, वहां पर इलाज के लिये अस्पताल आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को दवाइयां प्राप्त करने के लिये धूप और बरसात में खड़े होकर प्रतीक्षा करना पड़ता है इसे देखते हुये कलेक्टर श्री सिंह ने शेड निर्माण किये जाने के निर्देश दिये थे। आयुक्त बिलासपुर संभाग की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आज संपन्न बैठक में किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय भवन में आवश्यक मरम्मत कार्यों तथा एक एम्बुलेंस और कम्प्यूटर क्रय करने के लिये प्रस्तावित 30 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।

वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयेाजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने मेडिकल कालेज रायगढ़ में कोविड अस्पताल के संचालन और वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मेडिकल कालेज के डीन डॉ.पी.एम.लूका ने मेडिकल कालेज के आय-व्यय का विवरण तथा स्टाफ के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!