भारत वेटलिफ्टिंग में 03 मेडल, गोल्ड के अलावा सिल्वर-ब्रॉन्ज किया अपने नाम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

मीराबाई चनू ने रचा इतिहास टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में मीराबाई ने 113 किलो का अटेम्पट सफलतापूर्वक पूरा किया। महिला वर्ग के 49 किलो भारवर्ग में मीराबाई से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी और उन्होंने निराश कतई नहीं किया।उन्होंने बर्मिंघम ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारतवासियों को खुशियों की सौगात दी है। मीराबाई चनू ने गोल्डकोस्ट में हुए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही मीराबाई 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी मीराबाई ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था।
महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले संकेत महादेव सरगर ने मेन्स इवेंट के 55 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता कुल 248 किग्रा वजन उठाते हुए यह सिल्वर अपने नाम कर लिया। दूसरे राउंड के आखिर दो अटेंप में संकेत चोटिल भी हुए थे। इसके बाद संकेत ने तीसरा अटेंप भी लिया, जो कामयाब नहीं रहा।
गुरुराजा पुजारी ने स्नैच में 118 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 151 का स्कोर बनाया। यानी कि उन्होंने कुल 269 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

