कोरोना वायरस: एक दिन में संक्रमण के 95,735 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 95,735 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
वहीं कोविड-19 के कारण बीते चौबीस घंटों में 1,172 लोगों की मौत हुई है.
इससे साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 44.65 लाख हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, “देश में फिलहाल 9,19,018 कोरोना के सक्रिय मामले हैं जबकि 34,71,784 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक भी हो चुके हैं.”
ग़ौरतलब है कि नौ सितंबर को देश में ग्यारह लाख लोगों के कोरोना टेस्ट हुए थे.
महाराष्ट्र अब तक कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां बुधवार को संक्रमण के 23,816 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यहां संक्रमितों की कुल संख्या 9,67,349 हो चुकी है है जिनमें 2,52,734 सक्रिय मामले हैं.
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले पांच लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं और यहां सक्रिय मामलों की संख्या 97,271 है.
वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 4,039 नए मामले दर्ज किए गए हैं.




