छत्तीसगढ़रायगढ़

पोषण अभियान के तहत बच्चों ने बनायी आकर्षक रंगोली व पेटिंग

रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह के दिशा-निर्देश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यकम पूरे माह भर चलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी  टी.के. जाटवर के मार्गदर्शन में आज स्कूली छात्रों द्वारा ऑनलाईन सहभागिता (पोषण संबंधी, निबंध, चित्रकारी, स्लोगन, रंगोली आदि)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन पेंटिंग, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें कुछ बच्चों ने पेंटिंग, ड्राइंग, रंगोली बनाकर पोषण अभियान का संदेश दिया।

बच्चों द्वारा बनायी गई रंगोली, पेंटिंग के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाया गया कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कौन-कौन सी पोषक तत्व आवश्यक है, जैसे विटामिन, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, पानी एवं अन्य एवं ऊपरी आहार के बारे में रंगोली एवं पेटिंग के माध्यम से बताया गया। जिससे कुपोषण की दर में कमी ला सकें। हम स्वस्थ रहेंगे, हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा, समाज स्वस्थ रहेगा तभी तो देश स्वस्थ रहेगा। इस मौके पर कोरोना संक्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!