Uncategorised

कलेक्टर भीम सिंह ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन की तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालन के लिये किरोड़ीमल नटवर स्कूल भवन में प्रारंभ सुधार कार्यों के प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत सु ऋचा प्रकाश चौधरी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ पूरे स्कूल परिसर तथा स्कूल भवन के भूतल एवं ऊपरी तल का निरीक्षण करते हुये छात्रों की कक्षाओं, हाल, प्रिंसीपल कक्ष, स्टाफ रूम में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यो में और तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर भीम सिंह ने छात्रों के लिये जिला शिक्षा अधिकारी और प्रिंसीपल के मार्गदर्शन में भविष्य की आवश्यकता अनुसार आधुनिक फिजिक्स, केमेस्ट्री तथा बायोलॉजी के लिये सर्वसुविधायुक्त लैब एवं लायब्रेरी तैयार करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराये जाने, वाशवेसिन तथा कांच लगाने एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने स्कूल के पुराने और अनुपयोगी फर्नीचर के स्थान पर नये फर्नीचर की व्यवस्था करने तथा विद्युत उपकरणों को भी बदले जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान को व्यवस्थित रूप से विकसित करने तथा आवागमन हेतु मुख्य गेट को भी व्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम स्कूल को एक माडल के रूप में तैयार करने और चार स्मार्ट क्लास रूम तैयार किये जाने के निर्देश दिये, जिससे यहां पढऩे वाले छात्रों को एक सुखद वातावरण उपलब्ध होगा तथा पढ़ाने वाले शिक्षक भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालन से संबंधित जानकारी से कलेक्टर को अवगत कराया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसीपल एवं शिक्षकगण तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!