खरसियाछत्तीसगढ़

मोहल्ले की सड़क समस्या को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन…

मुकेश लहरें @खरसिया। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 स्थित मेन रोड से दर्री तालाब की स्थिति बहुत ही खराब है। जिससे वहां के निवासियों के अवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चूंकि अब बरसात भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में अब वहां की स्थिति बद से बदतर हो गया है। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत पूर्व में भी कई बार वार्ड पार्षद से कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है।

जिससे परेशान वार्डवासी, शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष शनि पिंटू यादव के साथ नगर पालिका CMO टॉमसन रात्रे के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और उन्हें शिकायत आवेदन पत्र सौंपकर, सड़क समस्या का समाधान करने तथा अभी बारिश को देखते हुए, कम से कम उसमे मुरुम ही डलवाकर चलने लायक बनवाने निवेदन किया गया है।

ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से वार्डवासियों के साथ – शनि पिंटू यादव (अध्यक्ष – शिवसेना खरसिया), रोहित मरावी, प्रशांत दीवान शिवसैनिक अमित बघेल, अरुण सारथी, यदु साहू, लोकेश यादव सूरज यादव अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!