कोरबा

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का कोरबा जिला भ्रमण कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का कोरबा जिला भ्रमण कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत 10 एवं 11 अक्टूबर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सत्कार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को महंत प्रातः 11 बजे कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बेंदरकोना, एक बजे नोनबिर्रा, दो बजे केरवाद्वारी, तीन बजे द्वारी मंदिर, चार बजे फततेगंज और पांच बजे गिधौरी में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वे शाम 6.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

इसी प्रकार 11 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष महंत प्रातः 11 बजे कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मड़वारानी पहुंचकर देवी दर्शन करेंगे। वे 3.30 बजे पुरैना, 4.30 बजे भेलवागुड़ी में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात वे सायं 6.30 बजे देवरी (डडई) विकासखंड शक्ती जिला जांजगीर-चांपा में दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। वे रात्रि 7.30 बजे देवरी से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!