छत्तीसगढ़

महिला क्रिकेट में मिली शानदार सफलता…3 खिलाड़ी का चयन छत्तीसगढ़ टीम में

रायगढ़ । जिला क्रिकेट संघ द्वारा किये जा रहे प्रयासों से क्रिकेट में सफलता का परचम लहराता जा रहा है। इसी क्रम में महिला क्रिकेट में भी 3 महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला क्रिकेट के लिये अंडर 19 में 2 खिलाड़ी अंडर 23 में एक खिलाड़ी का चयन छत्तीसगढ़ के लिये किया गया है। रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों महिला क्रिकेट का ट्रायल लेकर जिले की टीम राजधानी रायपुर में स्टेट ट्रायल के लिए भेजी गई थी। जिसमें से मनसा साव, भूमि मैत्री का चयन अंडर 19 की छत्तीसगढ़ टीम के लिए और ममता भगत का चयन अंडर 23 की छत्तीसगढ़ टीम के लिए किया गया है। जल्द ही ये खिलाड़ी रायपुर में लगने वाले कैंप में शामिल होंगे। जहां ट्रेनिंग के पश्चात अन्य राज्यों की टीमों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मैच में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि जिले से लगातार खिलाडियों का चयन राज्य स्तर पर हो रहा है। पिछले दिनों युवा खिलाड़ी सचिन चौहान अंडर 23 छत्तीसगढ़ टीम के लिए चुने गए है। इन महिला खिलाडिय़ों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!